चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे नेता बने नीतीश, इस दिन दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

शपथ लेते नीतीश कुमार
Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू कर दी है. अब वे जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद राज्य में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनने की संभावना है.
Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर अपने राजनीतिक जीवन का नया चैप्टर शुरू कर दिया है. उपराष्ट्रपति ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया. विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों के सदस्य रहने वाले वो देश के चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ लालू प्रसाद यादव के पास थी. अब वे बिहार के दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तैयारी
शपथ लेने के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. 13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक होगी और 14 अप्रैल को वे औपचारिक रूप से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस बार स्थिति कुछ अलग है. माना जा रहा है कि बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बन सकती है. ऐसे में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है.
सीएम पद की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे
मुख्यमंत्री पद के लिए कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन फिलहाल सम्राट चौधरी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. माना जा रहा है कि उनके नाम पर सहमति बन सकती है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नया मुख्यमंत्री चुनते समय नीतीश कुमार के बनाए सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा. ताकि एनडीए का वोट बैंक मजबूत बना रहे और कोई बड़ा बदलाव महसूस न हो. दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक हो रही है. इसमें अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
लालू प्रसाद यादव के नाम भी ये खास रिकॉर्ड दर्ज है. वे बिहार विधानसभा, बिहार विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं. 1977 में वे देश के सबसे युवा सांसद भी बने थे. अब नीतीश कुमार भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं. हालांकि वे सबसे युवा सांसद बनने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए, लेकिन चारों सदनों में सदस्य रहने का मुकाम उन्होंने भी हासिल कर लिया है.
इसे भी पढ़ें: सीएम नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने पर मांझी बोले- शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




