रिविलगंज की बेतिया राज की दो एकड़ जमीन की हुई बंदोबस्ती

Updated at : 12 Oct 2017 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
रिविलगंज की बेतिया राज की दो एकड़ जमीन की हुई बंदोबस्ती

छपरा (सदर) : छपरा शहर के अलावा रिविलगंज में बेतिया राज की जमीन पर नियम के विरुद्ध जमीन की रजिस्ट्री कराकर या कब्जा कर रह रहे लोगों के लिए खतरे की घंटी है. जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कमर कस ली है. इसके तहत राजस्व परिषद के निर्देश के आलोक में […]

विज्ञापन
छपरा (सदर) : छपरा शहर के अलावा रिविलगंज में बेतिया राज की जमीन पर नियम के विरुद्ध जमीन की रजिस्ट्री कराकर या कब्जा कर रह रहे लोगों के लिए खतरे की घंटी है. जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कमर कस ली है.
इसके तहत राजस्व परिषद के निर्देश के आलोक में बेतिया राज की रिविलगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित दो एकड़ 25 डिसमिल जमीन की बंदोबस्ती 11 महीने के लिए कर दी है. विभाग की इस कार्रवाई से बेतिया राज की जमीन पर अवैध कब्जा करनेवालों में हड़कंप है. अपर समाहर्ता अरुण कुमार के अनुसार बंदोबस्ती की लागत 11 महीने के लिए 75 सौ रुपये निर्धारित है. इसके तहत रिविलगंज स्थित मंदिर व आसपास की जमीन के उपयोग की अनुमति उन्हें दी गयी है.
वहीं राजस्व परिषद के निर्देश के आलोक में प्रति वर्ष बंदोबस्ती के प्रावधानों के तहत राशि भी बढ़ायी जायेगी.बंदोबस्ती में यह भी बात निर्धारित है कि बंदोबस्ती लेने वाले व्यक्ति द्वारा खाली जमीन का उपयोग खेती करने, बाजार लगाने आदि कार्यों में कर सकता है. परंतु, उस जमीन में स्थायी निर्माण नहीं कर सकता. विगत चार माह से जिला प्रशासन बेतिया राज की जमीन में रह रहे छपरा व रिविलगंज के ढाई सौ लोगों के जमीन के कागजात जहां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था, वहीं ये भी कहा था कि जो व्यक्ति गैरकानूनी ढंग से बेतिया राज की जमीन पर कब्जा जमाये हैं, उनके खिलाफ अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
उधर, जिला प्रशासन रिविलगंज के बाद छपरा एवं परसा में स्थित शेष जमीनों की भी बंदोबस्ती करने की तैयारी में है, जो निश्चित तौर से बेतियाराज की जमीन में रहने वाले निजी लोगों के लिए परेशानी का सबब है.
प्रशासन राजस्व परिषद के निर्णय के आलोक में खाली जमीन को बंदोबस्ती करने तथा बेतिया राज की जमीन में मकान बनाने वालों में जिनके कागजात सही नहीं होंगे. उनसे निश्चित किराया भी वसूलने की तैयारी में है.
बेतिया राज की जमीन की मापी के लिए अमीन की बहाली : जिला प्रशासन के अनुशंसा के आधार पर राजस्व परिषद ने बेतिया राज की जमीन, जो छपरा में स्थित है, उसकी मापी कराने के लिए अमीन की बहाली कर दी है.
वहीं रेकॉर्ड रूम से कागजातों को खंगालकर रिविलगंज तथा छपरा में विभिन्न स्थानों पर स्थित बेतिया राज की जमीन की पैमाइस एवं खाली कराने की काम करने की तैयारी में है. बेतियाराज के अधिकृत सूत्रों की मानें तो पूर्व के अनुमान से काफी ज्यादा जमीन बेतिया राज की है. रिविलगंज में नापी के दौरान जिला प्रशासन को अमीन के माध्यम से प्रारंभिक तौर पर मिले आंकड़े दरसाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन