चिकित्सकों ने मांगों के समर्थन में किया सत्याग्रह

Updated at : 03 Oct 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सकों ने मांगों के समर्थन में किया सत्याग्रह

छपरा(नगर) : गांधी जयंती के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छपरा इकाई के तत्वावधान में सदर अस्पताल के परिसर में सत्याग्रह का आयोजन किया गया. चिकित्सकों ने दिन भर उपवास रखा और डॉक्टरों व निजी अस्पतालों के सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा सख्त कानून बनाये जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया. इस […]

विज्ञापन

छपरा(नगर) : गांधी जयंती के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छपरा इकाई के तत्वावधान में सदर अस्पताल के परिसर में सत्याग्रह का आयोजन किया गया. चिकित्सकों ने दिन भर उपवास रखा और डॉक्टरों व निजी अस्पतालों के सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा सख्त कानून बनाये जाने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया. इस दौरान शहर के सभी प्राइवेट क्लिनिक व नर्सिंग होम बंद रहे. हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रही. आईएमए छपरा के सचिव डॉ रविरंजन ने बताया कि सरकार द्वारा डॉक्टर विरोधी कानून बनाया गया है और उसे संशोधित करने का प्रयास भी नहीं किया जा रहा है.

संगठन के मांगों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बिना मेडिकल बोर्ड के किसी भी डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए. कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत आर्थिक दंड की सीमा तय हो व इलाज की पद्धति व दवा लिखने में व्यावसायिक स्वायत्तता होनी चाहिए. इस सत्यग्राह में डॉ राजीव रंजन, डॉ आरसी पांडेय, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ अलोक कुमार सिन्हा, डॉ रामबाबू सिन्हा, डॉ बीके सिंह, डॉ एसएस प्रसाद, डॉ श्याम प्रसाद, डॉ टीपी यादव, डॉ बीके श्रीवास्तव, डॉ त्रिपाठी, डॉ अशोक कुमार समेत शहर के सभी प्रमुख चिकित्सक शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन