मोहल्लों में घूमेंगे सांसद व विधायक सफाई व्यवस्था का करेंगे निरीक्षण
Updated at : 03 Oct 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

कवायद. दीपावली से पहले चकाचक होंगे गली-मोहल्ले छपरा(नगर) : शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. दीपावली के पहले शहर के गली-मोहल्लों की सड़कें चकाचक दिखेंगी. स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के नेतृत्व में नगर निगम शहर के सभी 45 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलायेगा, साथ ही साफ-सफाई […]
विज्ञापन
कवायद. दीपावली से पहले चकाचक होंगे गली-मोहल्ले
छपरा(नगर) : शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. दीपावली के पहले शहर के गली-मोहल्लों की सड़कें चकाचक दिखेंगी. स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के नेतृत्व में नगर निगम शहर के सभी 45 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलायेगा, साथ ही साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं का ऑन स्पॉट निवारण भी किया जायेगा. नगर निगम के पास उपलब्ध सभी संसाधनों व सफाईकर्मियों को इस कार्य में लगाया जायेगा. 10 अक्तूबर तक शहर के वैसे रिहाइशी इलाके, जहां कचरे की डंपिंग होती है,
उसे चिह्नित करने का निर्देश निगम-कर्मियों को दिया गया है. दीपावली के पहले रिहाइशी इलाकों में सड़क व नाले की सफाई करायी जायेगी साथ ही निर्धारित स्थान पर डस्टबीन भी लगाया जायेगा. अगले सप्ताह से स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, नगर निगम की मेयर प्रिया देवी, डिप्टी मेयर अमीतांजलि सोनी व निगम आयुक्त अंजय राय एक साथ शहर के सभी वार्डों का निरीक्षण करेंगे. वार्ड के लोगों से इस बात की जानकारी ली जायेगी कि मोहल्ले में निगम के सफाईकर्मी आते हैं या नहीं, डोर टू डोर सिस्टम की टाइमिंग तय है या नहीं, नाले की नियमित सफाई को लेकर सफाईकर्मियों कितने सक्रिय रहते हैं. इस दौरान संबंधित वार्ड के पार्षद व सफाई इंचार्ज भी साथ रहेंगे. शिकायत मिलने पर 24 घंटे के अंदर दुरुस्त करने का निर्देश दिया जायेगा. वार्ड के लोगों से शहर के विकास के बारे में राय भी मांगी जायेगी.
जल्द ही लगेगा डस्टबीन : शहर के सभी मुहल्लों में चिह्नित स्थानों पर जल्द ही डस्टबीन लगाया जायेगा. वहीं वार्ड के सभी घरों में सूखे व गीले कचड़े के लिए अलग-अलग डस्टबीन उपलब्ध कराये जायेंगे. निगम कार्यालय के सूचना पट्ट पर संबंधित वार्ड के सफाई इंचार्ज का नंबर भी प्रकाशित किया जायेगा. वार्ड के लोग दीपावली से पूर्व मोहल्ले की सफाई को लेकर जारी किये गये नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज कराने के बाद यदि 24 घंटे में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हुई, तो सीधा मेयर व डिप्टी मेयर के पास आवेदन दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




