घर में घुसकर मारपीट, गहने व रुपये छीने
Updated at : 02 Oct 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

तरैया : थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में घर में घुसकर मारपीट कर गहने व रुपये छिन लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में डेवढ़ी निवासी घायल बिजेंद्र सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें डेवढ़ी के पैक्स अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह समेत 13 लोगों को नामजद किया है. […]
विज्ञापन
तरैया : थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में घर में घुसकर मारपीट कर गहने व रुपये छिन लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में डेवढ़ी निवासी घायल बिजेंद्र सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें डेवढ़ी के पैक्स अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह समेत 13 लोगों को नामजद किया है.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि हमलोग अपने दरवाजे पर बैठे थे कि ब्रजकिशोर सिंह ने कई लोगों के साथ घर पर आ धमके और बोले कि तुम लोग पैसा वाला हो गया है. वहीं घर में घुसने लगे, तो विरोध करने पर मारपीट कर सोने की चैन व पॉकेट से दो हजार रुपये छिन लिये. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




