एक सप्ताह पहले रची गयी थी अपहरण की साजिश

Updated at : 28 Sep 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले रची गयी थी अपहरण की साजिश

सरपंच के अपहरण का मामला, स्कॉर्पियो बरामद छपरा(सारण) : सरपंच का अपहरण करने की साजिश एक सप्ताह पहले ही रची गयी थी. रसूलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह का श्राद्ध कर्म सोमवार को होना था और अपहरणकर्ताओं को ये पता था कि रसूलपुर पंचायत के सरपंच रामू साह उर्फ राज किशोर साह औदालपट्टी […]

विज्ञापन

सरपंच के अपहरण का मामला, स्कॉर्पियो बरामद

छपरा(सारण) : सरपंच का अपहरण करने की साजिश एक सप्ताह पहले ही रची गयी थी. रसूलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह का श्राद्ध कर्म सोमवार को होना था और अपहरणकर्ताओं को ये पता था कि रसूलपुर पंचायत के सरपंच रामू साह उर्फ राज किशोर साह औदालपट्टी गांव में श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए जरूर जायेंगे और इसी संभावना के आधार पर मुखिया राकेश सिंह ने भाड़े के अपराधियों के साथ मिल कर षड्यंत्र रच दिया. इसका खुलासा पुलिस ने जांच में की है.
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने षड्यंत्र को अंजाम भी दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता और सक्रियता से उनकी आशा पर पानी फिर गया. सरपंच का अपहरण करने के बाद हत्या करने की अपराधियों ने योजना बनायी थी. पुलिस ने अपहरण करने के लिए प्रयोग की गयी स्कॉर्पियो बरामद कर ली है. अपहरणकर्ताओं ने स्कॉर्पियो को रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास बाजार पर लावारिस हालत में छोड़ दिया था. स्कॉर्पियो रामपुर पंचायत के मुखिया राकेश सिंह की है. वाहन के अंदर से एक गोली का खोखा भी बरामद किया गया है. स्कॉर्पियो में लगे नेम प्लेट को खोल कर अंदर रखा गया था. बताते चलें कि औदालपट्टी गांव से रसूलपुर पंचायत के सरपंच रामू साह का अपहरण किया गया था और पुलिस ने मंगलवार की सुबह में बरामद किया था.
भूमि के विवाद में हुआ था सरपंच का अपहरण : गौरा ओपी अंतर्गत रसूलपुर पंचायत के सरपंच रामू साह उर्फ राजकिशोर साह का अपहरण भूमि के विवाद में हुआ था. इसका खुलासा पुलिस ने जांच में की है. सिसवा बाजार पर जमीन का एक प्लॉट है, जिसको लेकर रामपुर पंचायत के मुखिया राकेश सिंह के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटना भी एक वर्ष पहले हुई थी. उन्होंने बताया कि जमीन पर दखल कब्जा करने को लेकर चले आ रहे विवाद के कारण ही अपहरण की घटना हुई. सरपंच का अपहरण कर हत्या करने के बाद भूमि कब्जा करने की साजिश मुखिया ने रची थी.
सीडीआर खंगाल रही है पुलिस
सरपंच का अपहरण करने वाले मुखिया राकेश सिंह तथा अन्य अपराधियों के मोबाइल का सीडीआर खंगाल रही है. अपहरण करने के बाद अपराधियों ने सरपंच की पत्नी की मोबाइल पर काल करके बताया था कि तुम्हारे पति का अपहरण कर लिया गया है और हत्या करने के लिए लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर दबिश बढा दी जिसके बाद गिरफ्तारी की भय से अपराधियों ने सरपंच को मुक्त कर दिया और फरार हो गये. यह बात सामने आयी है कि एक पहले से ही सरपंच का अपहरण करने साजिश रची जा चुकी थी.
और इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर लिया गया है. इस मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी पुलिस कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन