तीन हजार लोगों को दी जायेगी नोटिस

छपरा (सदर) : जिले में विभिन्न प्राइवेट नौकरी-पेशा से जुड़े या निजी संस्थानों के लगभग तीन हजार लोगों को वाणिज्यकर विभाग पेशा कर के भुगतान को लेकर नोटिस थमाने की तैयारी में है. इसके लिए विभाग ने विभिन्न निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, नर्सिंग होम, एजेंसी संचालकों, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति करने वाले पेट्रोल पंप […]
छपरा (सदर) : जिले में विभिन्न प्राइवेट नौकरी-पेशा से जुड़े या निजी संस्थानों के लगभग तीन हजार लोगों को वाणिज्यकर विभाग पेशा कर के भुगतान को लेकर नोटिस थमाने की तैयारी में है. इसके लिए विभाग ने विभिन्न निजी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, नर्सिंग होम, एजेंसी संचालकों, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों, बैंककर्मियों, ईंट भट्ठा संचालक, बस ट्रक या अन्य मोटर संचालक, अधिवक्ताओं की सूची तैयार कर रहा है,
जो इसके दायरे में आने के बावजूद पेशा कर भुगतान नहीं कर रहे हैं. वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारी संबंधित कर दाताओं को नोटिस थमाने के साथ-साथ समय पर भुगतान नहीं करने पर संबंधित राशि पर ब्याज भी वसूलेंगे. वाणिज्यकर उपायुक्त प्रभारी की देख-रेख में नोटिस तैयार करने एवं भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




