रिविलगंज में युवक की धारदार हथियार से हत्या, एक गिरफ्तार

Updated at : 25 Sep 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
रिविलगंज में युवक की धारदार हथियार से हत्या, एक गिरफ्तार

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला में रविवार सुबह आपसी विवाद के कारण धारदार हथियार से मार कर युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नवीगंज निवासी गणेश राय के पुत्र लालबाबू राय (35 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला में रविवार सुबह आपसी विवाद के कारण धारदार हथियार से मार कर युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नवीगंज निवासी गणेश राय के पुत्र लालबाबू राय (35 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही रिविलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की.
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपित को एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि लालबाबू राय रविवार सुबह सरयू नदी में स्नान करने के लिए गये थे. इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गयी. हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
इस संबंध में रिविलगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें रिविलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला मुहल्ले के निवासी दो भाइयों सुनील राय व अनिल राय उर्फ चोभी राय एवं दहियावां दरगाह निवासी राजेंद्र राय उर्फ इनर राय को नामजद किया गया हैं. लालबाबू राय की हत्या सिर पर धारदार हथियार से मारकर की गयी है. एसपी ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपित सुनील राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन