दो करोड़ से स्टेडियम का होगा कायाकल्प

छपरा(नगर) : खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र राजेंद्र स्टेडियम जल्द ही मॉडर्न लुक में दिखेगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दो करोड़ की लागत से स्टेडियम के जीर्णोद्धार व सुविधाओं को विकसित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है. सांसद रूडी विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित 30वें […]
छपरा(नगर) : खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र राजेंद्र स्टेडियम जल्द ही मॉडर्न लुक में दिखेगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दो करोड़ की लागत से स्टेडियम के जीर्णोद्धार व सुविधाओं को विकसित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है. सांसद रूडी विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित 30वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में पहुंचे थे, जहां उन्होंने राजेंद्र स्टेडियम के विकास को लेकर अपनी मंशा जाहिर की.
प्रभात खबर से हुई बातचीत में कहा कि स्टेडियम में अब तक जो भी विकास हुआ है वह उनके प्रयास से ही संभव हो सका है. आगे भी इसके विकास के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, उठाये जायेंगे. स्टेट ऑफ आर्ट्स के तहत राजेंद्र स्टेडियम में हर प्रकार की सुविधाएं होगी. स्टेडियम में जॉगिंग ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कराया जायेगा और इसे पूरी तरह मल्टी परपस स्टेडियम के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए केंद्रीय टीम द्वारा स्टेडियम का सर्वेक्षण भी कराया गया है.
इसके पूर्व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संयोजन में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद रूडी ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का आधार है. विद्या मंदिर के छात्रों ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय कराया है. उन्होंने इवेंट में सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि शैक्षणिक विकास के साथ छात्रों में सैद्धांतिक व व्यावहारिक ज्ञान का प्रसार करने में विद्या भारती अहम भूमिका निभा रही है. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत शिशु मंदिर के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, रामदयाल शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिवाकर घोष, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, चंदन सोनी समेत कार्यक्रम में शामिल बिहार व झारखंड के प्रतियोगी व विद्या भारती के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




