हावड़ा-छपरा-रामनगर होते हुए चलेगी दशहरा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 22 Sep 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा-छपरा-रामनगर होते हुए चलेगी दशहरा स्पेशल ट्रेन

छपरा(सारण) : दशहरा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से छपरा के रास्ते हावड़ा से रामनगर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 सितंबर से शुरू किया जायेगा. 05007 तथा 05008 रामनगर-हावड़ा-रामनगर के मध्य छपरा जंक्शन होकर चलेगी. साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन को सात फेरों में चलाने की […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : दशहरा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से छपरा के रास्ते हावड़ा से रामनगर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 सितंबर से शुरू किया जायेगा. 05007 तथा 05008 रामनगर-हावड़ा-रामनगर के मध्य छपरा जंक्शन होकर चलेगी. साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन को सात फेरों में चलाने की घोषणा की गयी है. 05007 रामनगर-हावड़ा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन रामनगर से 22, 29 सितंबर, 6, 13, 20,27 अक्तूबर व 3 नवंबर, दिन प्रत्येक शुक्रवार को तथा 05008 हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 24 सितंबर 1, 8, 15, 22, 29 अक्तूबर व 5 नवंबर, दिन प्रत्येक रविवार को चलायी जायेगी.

05007 रामनगर-हावड़ा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन रामनगर से 17:55 बजे प्रस्थान कर काशीपुर से 18:23 बजे, बाजपुर से 18:44 बजे, लालकुंआ से 19:55 बजे, पंतनगर से 20:09 बजे, किच्छा से 20:21 बजे, बहेड़ी से 20:38 बजे, भोजीपुरा से 21:25 बजे, इज्जतनगर से 22:00 बजे, बरेली सिटी से 22:40 बजे, बरेली से 23:15 बजे, दूसरे दिन सीतापुर कैंट से 02:20 बजे, गोण्डा से 05:20 बजे, बस्ती से 06:50 बजे, खलीलाबाद से 07:22 बजे, गोरखपुर से 08:35 बजे, कप्तानगंज से 09:25 बजे,

थावे से 12:25 बजे, सीवान से 13:25 बजे, छपरा से 15:20 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, तीसरे दिन जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर तथा वर्द्धमान स्टेशनों पर रुकते हुए हावड़ा 07:10 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 05008 हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 08:35 बजे प्रस्थान कर वर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 21:00 बजे, सीवान से 21:50 बजे, थावे से 22:27 बजे, तमकुही रोड से 23:07 बजे, पडरौना से 23:44 बजे, दूसरे दिन कप्तानगंज से 00:10 बजे, गोरखपुर से 1:45 बजे, खलीलाबाद से 2:25 बजे, बस्ती से 2.55 बजे, गोंडा से 4:20 बजे, सीतापुर कैंट से 7:30 बजे, बरेली से 11:35 बजे, बरेली सिटी से 11:52 बजे,

इज्जतनगर से 12:10 बजे, भोजीपुरा से 12:26 बजे, बहेड़ी से 12:57 बजे, किच्छा से 13:18 बजे, पंतनगर से 13:37 बजे, लालकुंआ से 14:35 बजे, बाजपुर से 15:22 बजे तथा काशीपुर से 16:10 बजे छूटकर रामनगर 16:45 बजे पहुंचेगी. स्पेशल ट्रेन की संरचना में शयनयान श्रेणी के छह, साधारण श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआर – एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे. रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन का परिचालन शुरू करने की सभी आवश्यक तैयारी कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन