गलत इलाज से व्यवसायी की मौत

अमनौर : चिकित्सा व्यवस्था व निजी चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के कारण 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अमनौर बाजार निवासी व व्यवसायी महेश प्रसाद जायसवाल के पुत्र राजू कुमार जायसवाल की तबीयत तीन दिन पहले से खराब थी. हल्का बुखार व पेट में दर्द की शिकायत थी, जो अमनौर […]
अमनौर : चिकित्सा व्यवस्था व निजी चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के कारण 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अमनौर बाजार निवासी व व्यवसायी महेश प्रसाद जायसवाल के पुत्र राजू कुमार जायसवाल की तबीयत तीन दिन पहले से खराब थी. हल्का बुखार व पेट में दर्द की शिकायत थी, जो अमनौर के एक निजी चिकित्सक से इलाज करा रहा था. मंगलवार को परिजन चिकित्सक के पास ले गये, जहां एक इंजेक्शन दिया गया. उसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ गयी.
चिकित्सक ने आॅक्सीजन की अावश्यकता की बात कह वहां से भेज दिया. परिजन उसे स्थानीय पीएचसी ले गये, जहां आॅक्सीजन तो दूर एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं था. आनन-फानन में परिजन उसे निजी सवारी से पटना ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इधर, इस घटना के बाद अमनौर व्यवसायियों ने चिकित्सक व सरकारी चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अमनौर बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठानों को पूरे दिन बंद रखा.
वहीं स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा एवं प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों समझा कर शांत कराया. व्यवसायी बीरेंद्र जायसवाल,नंदू जायसवाल, सुनील पटवा, विकास जायसवाल आदि का कहना है कि अमनौर में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी लचर हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




