युवाओं को सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य

Updated at : 20 Sep 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
युवाओं को सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य

छपरा(नगर) : देश के विकास में युवा वर्ग की अहम भूमिका है. युवाओं को सशक्त बनाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है. इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किये जायेंगे. उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने छपरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

छपरा(नगर) : देश के विकास में युवा वर्ग की अहम भूमिका है. युवाओं को सशक्त बनाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है. इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किये जायेंगे. उक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने छपरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व प्रेस वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के उत्थान के लिए राष्ट्रीय युवा आयोग बनाने के लिए प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के पास एक प्रस्ताव रखा गया है. देश में ऐसे कई युवा हैं, जिन्हें अगर थोड़ा-सा प्रोत्साहन मिल जाये,

तो वह अपनी प्रतिभा से राष्ट्र के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की नयी राह पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. ऐसे में लोजपा बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को संगठित कर रही है. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होने की बात कही.

उन्होंने कहा कि देश की जनता सिर्फ विकास चाहती है.प्रेस वार्ता में लोजपा प्रदेश महासचिव केशव सिंह, जदयू के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष अलताफ आलम, रालोसपा जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह योगिया आदि मौजूद थे. प्रेस वार्ता के बाद चिराग पासवान ने नगर निगम प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन