सीएसपी से एक लाख 20 हजार रुपये की लूट

दरियापुर : थाना क्षेत्र के दरिहारा निशक गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र से गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हथियार दिखाकर एक लाख बीस हजार रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार दरिहरा निशक गांव निवासी रोशन कुमार सिंह सीएसपी चलाता है. उसी सीएसपी पर […]
दरियापुर : थाना क्षेत्र के दरिहारा निशक गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र से गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हथियार दिखाकर एक लाख बीस हजार रुपये लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार दरिहरा निशक गांव निवासी रोशन कुमार सिंह सीएसपी चलाता है. उसी सीएसपी पर हरि सहनी, सुरेंद्र सहनी साथ में कुछ अन्य लोग पहुंच कर देसी कट्टा दिखा कैश बॉक्स से एक लाख बीस हजार निकाल लिये और भाग निकले.
हालांकि पैसा बचाने के लिए जमकर मारपीट भी हुई. फिर भी वे लोग भाग निकले. इस संबंध में रोशन कुमार सिंह ने उक्त लोगों नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीएसपी लूट के मामले पर थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने कहा कि अनुसंधानकर्ता जांच में जुट गये है. जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




