बाढ़ की वजह से रेलवे ने 27 ट्रेनों का परिचालन निरस्त किया
Updated at : 21 Aug 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे एवं पूर्व-मध्य रेलवे के अनेक रेलखंडों पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण इन खंडों पर गाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया है. फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन से होकर से गुजरने वाली अनेक एक्सप्रेस ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है. ये ट्रेनें की गयी […]
विज्ञापन
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे एवं पूर्व-मध्य रेलवे के अनेक रेलखंडों पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण इन खंडों पर गाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया है. फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन से होकर से गुजरने वाली अनेक एक्सप्रेस ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है.
ये ट्रेनें की गयी निरस्त
20, 23, 24 एवं 27 अगस्त को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाइगुड़ी एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा.
20, 24 एवं 27 अगस्त को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
21 अगस्त को जयपुर से प्रस्थान करने वाली 19709 जयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
21 एवं 22 अगस्त को अजमेर से प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
21, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 अगस्त को डिब्रूगढ़ से जाने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्स का परिचालन निरस्त रहेगा
21 एवं 22 अगस्त को लालगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
21 एवं 26 अगस्त को डिब्रूगढ़ टाउन से प्रस्थान करने वाली 12435 डिब्रूगढ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
21 एवं 23 अगस्त को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
21 एवं 26 अगस्त को डिब्रूगढ़ टाउन से प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़ टाउन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
21 अगस्त को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
22 अगस्त को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12236 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
22 एवं 26 अगस्त को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
22, 25 एवं 27 अगस्त को किशनगंज से प्रस्थान करने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
22 अगस्त को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15933 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़
एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
22 अगस्त को नाहरलागुन से प्रस्थान करने वाली 22411 नाहरलागुन-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
23 अगस्त को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा
23 अगस्त को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगी
24 अगस्त को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 12235 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
24 अगस्त को कामाख्या से प्रस्थान करने वाली 15621 कामाख्या-आनन्द विहार एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
24 अगस्त को कामाख्या से प्रस्थान करने वाली 19710 कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
25 अगस्त को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली 15622 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
25 अगस्त को चंडीगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15934 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
25 अगस्त को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
25 अगस्त को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त रहेगा
27 अगस्त को गुवाहाटी से प्रस्थान करने वाली 19306 गुवाहाटी-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा
शार्ट ओरिजिनेशन
19 अगस्त को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर से प्रारंभ किया गया और यह गाड़ी रक्सौल-मुजफ्फरपुर से बीच निरस्त रही
इस आशय की जानकारी वाराणसी मंडल के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी आ जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है और कुछ ट्रेनों का परिचालन शार्ट ओरिजनेशन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




