बारिश से सब्जियों का उत्पादन कम, कीमतों मे लगी आग

छपरा : इस सप्ताह हुई बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान चढ़ गये हैं. सब्जी बाजार महंगाई से जहां झुलस रहा है, वहीं लोगों के जायके का स्वाद भी बिगड़ गया है. ऐसे में लोग अब आलू से काम चला रहे हैं. सब्जियों के दाम में 5 से 15 रुपये प्रति किलो की वृद्धि […]
छपरा : इस सप्ताह हुई बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान चढ़ गये हैं. सब्जी बाजार महंगाई से जहां झुलस रहा है, वहीं लोगों के जायके का स्वाद भी बिगड़ गया है. ऐसे में लोग अब आलू से काम चला रहे हैं. सब्जियों के दाम में 5 से 15 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है. गौरतलब है कि पिछले रविवार से मंगलवार तक लगातार हुई बारिश के बाद खेतों में जलजमाव से सब्जी सूखने लगी हैं. खेतों में पानी जमा होने से करैला, कद्दू, मिर्च, नेनुआ की फसल पूरी तरह सूख गयी हैं. खेत से सब्जियों का निकलना बंद हो गया है. सब्जी उत्पादक किसान फसल सूखने से माथा पीट रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




