ePaper

Saran News : 102 एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल वापस ली, सेवाएं बहाल

Updated at : 16 Sep 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : 102 एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल वापस ली, सेवाएं बहाल

102 एंबुलेंस महा संघ बिहार द्वारा मंगलवार से हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया गया था. लेकिन संघ और सरकार के बीच समझौता होने के बाद मंगलवार को सारण जिला में चल रही हड़ताल पर जाने के निर्णय को वापस ले लिया गया.

विज्ञापन

छपरा. 102 एंबुलेंस महा संघ बिहार द्वारा मंगलवार से हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया गया था. लेकिन संघ और सरकार के बीच समझौता होने के बाद मंगलवार को सारण जिला में चल रही हड़ताल पर जाने के निर्णय को वापस ले लिया गया. इस संदर्भ में एंबुलेंस महासंघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश संयोजक बिहार, मोबासिर हुसैन ने बताया कि राज्य सेवा प्रदाता जैन प्लस तथा राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार सरकार के बीच संघ की मांगों को मान लिया गया है. इसी कारण से राज्यस्तर पर आह्वान के बाद सारण जिले की हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है. विदित हो कि पिछले कई दिनों से 102 एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं. हड़ताल खत्म होने के बाद अब जिले में 102 एंबुलेंस सेवा पुनः शुरू हो जाएगी. वही उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक पहल और संगठन की एकजुटता से समाधान निकला है. उन्होंने जिला के सभी एंबुलेंस कर्मियों को सेवा में वापस लौटने का निर्देश दिया है. इस दौरान विजय कुमार, अजय कुमार, आनंद कुमार राय, लाल बाबू, संजय सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन