स्टेशन पर गुटखा बेच रहीं सात महिलाएं गिरफ्तार

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में गुटखा व तंबाकू बेचने वाले जेल भेजे जायेंगे. रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर गुटखा व तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. रेलवे सुरक्षाबल के जवानों ने गुटखा व तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ व्यापक रूप से सोमवार को […]
छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में गुटखा व तंबाकू बेचने वाले जेल भेजे जायेंगे. रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर गुटखा व तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. रेलवे सुरक्षाबल के जवानों ने गुटखा व तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ व्यापक रूप से सोमवार को जांच अभियान चलाया और इस दौरान सात महिलाओं को गुटखा व तंबाकू बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया. वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आर के शर्मा ने गुटखा व तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और इसकी रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




