Samastipur News:दहशत फैलाने पहुंचा युवक कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 23 Sep 2025 5:23 PM
थाना क्षेत्र के कर्रख निवासी पवन कुमार को देसी कट्टा व गोली के साथ ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया
Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के कर्रख निवासी पवन कुमार को देसी कट्टा व गोली के साथ ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया. इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि देसरी वार्ड 17 में शनिवार की देर संध्या गोली फायरिंग कर दहशत फैलाने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई की. फिर हथियार के साथ पुलिस के हवाले किया था. इस मामले में गांव के ही अर्जुन राय के पुत्र संजय राय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वारिसनगर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव से पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गांव से जब्त शराब मामले का तीसरा आरोपी विनोद राम का पुत्र मनीष राम को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में सुपुर्द किया गया है. बताते चलें कि गत 13 अगस्त की सुबह गुप्त सूचना पर डायल 112 टीम एएसआई राजू कुमार यादव के नेतृत्व में मनीष के घर छापेमारी की थी. इस दौरान घर से दो नाबालिग शराब तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी. वहीं एक युवक फरार हो गया था. गिरफ्तार दोनों नाबालिग की निशानदेही पर घर में छुपा कर रखे गये 180 एमएल के 80 व 750 एमएल की 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी. वहीं फरार युवक की पहचान मनीष राम के रूप में बताई गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










