Samastipur: दलसिंहसराय में समर आर्ट कैंप 2026 का शुभारंभ, कला प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

Updated:
विज्ञापन
Visual Art Foundation Summer Art Camp 2026 inaugurated in Dalsinghsarai

समर आर्ट कैंप–2026 के उद्घाटन अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि

दलसिंहसराय में विजुअल आर्ट फाउंडेशन और कला संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के सहयोग से सात दिवसीय समर आर्ट कैंप–2026 का शुभारंभ हुआ. शिविर में प्रतिभागियों को चित्रकला, मूर्तिकला, कथक नृत्य और अभिनय का प्रशिक्षण दिया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

दलसिंहसराय से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

Samastipur News: विजुअल आर्ट फाउंडेशन एवं कला संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय समर आर्ट कैंप–2026 का शुभारंभ रविवार को दलसिंहसराय स्थित हीरा लाल साह धर्मशाला में हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

उद्घाटन समारोह में कला संस्कृति विभाग, समस्तीपुर की जूही कुमारी, जगदीश सिंह, सुधीर चौधरी, चंदन प्रसाद, विनोद समीर, मगन लाल साह तथा मुखिया चंद्रमनी सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे.

कला को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का प्रभावी साधन है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी कार्य करते हैं.

विभिन्न विधाओं का मिलेगा प्रशिक्षण

सात दिवसीय इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को चित्रकला, मूर्तिकला, कथक नृत्य और अभिनय का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा. आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में रचनात्मक सोच विकसित करना और उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है.

प्रतिभाओं को मंच देने की पहल

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें कला के प्रति रुचि विकसित करना है. उद्घाटन समारोह के साथ ही प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत भी कर दी गई.

अतिथियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को संस्था की ओर से चादर, पाग और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्सव जायसवाल, महासचिव मो. सुलेमान, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश, संतोष कुमार, कथक कलाकार लक्ष्मण कुमार, रत्नेश कुमार, चंदन जायसवाल, सज्जन कुमार, मनीष वर्णवाल, जिगर गुप्ता, मोती कुमार, शैलेश कुमार, सपन कुमार, जहांगीर आलम, पंकज कुमार, रौशन झा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और कला प्रेमी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन