रांची : दो साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म: आरोपी फरार, पुलिस की तलाश

सांकेतिक तस्वीर

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो साल की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार ने गलत हरकत की. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

हटिया. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा गलत हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बच्ची की मां ने थाना में प्राथमिकी बदर्ज करायी है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची का रिश्तेदार विनोद महली है. वह एक अगस्त की दोपहर बच्ची को गोद में लेकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा, जिससे बच्ची के प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव होने लगा. 

आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी 

उसके बाद मां ने बच्ची का इलाज करवाया और इस बात की जानकारी जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी, बच्ची के पिता नहीं हैं. इस घटना से उसके परिवार वाले काफी भयभीत हैं. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापामारी की, लेकिन वह फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: हरमू का पार्षद रहते भाजपा नेता अरुण झा ने अपने और पत्नी के नाम से बनवाया राशन कार्ड

ये भी पढ़ें: पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जुटेंगे 2 लाख से ज्यादा भक्त


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola