सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में भीड़, बाबा तिल्हेश्वरनाथ और कपिलेश्वर स्थान में गूंजा हर-हर महादेव

Updated:
विज्ञापन
तिलहेश्वर मंदिर में लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

तिलहेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु.| Prabhat Khabar Network

Sawan First Somwari : सावन की पहली सोमवारी पर जिले के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. बाबा तिल्हेश्वरनाथ महादेव मंदिर और कपिलेश्वर स्थान में 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति के लिए की विशेष कामना.

विज्ञापन

Sawan First Somwari : सोमवार की अहले सुबह से ही जिले के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया. मंदिर परिसर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोमवारी व्रत रखकर शिवलिंग पर जल अर्पित किया, जबकि युवतियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला.

बाबा तिल्हेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था

सदर प्रखंड के सुखपुर गांव स्थित ऐतिहासिक बाबा तिल्हेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सुबह पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई. मुख्य पुजारियों ने विधिवत जलाभिषेक और विशेष पूजा के साथ मंदिर के पट खोले, जिसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे.

सुरक्षा और सुविधाओं के रहे विशेष इंतजाम

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. पुलिस बल की तैनाती के साथ मंदिर समिति के सदस्य भी व्यवस्था संभालते नजर आए. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा सामग्री, मिठाई, कचौरी और खिलौनों की अस्थायी दुकानें भी सजाई गई थीं, जिससे पूरे परिसर में मेले जैसा माहौल दिखाई दिया.

कपिलेश्वर स्थान में भी दिनभर लगी रही कतार

गढ़ बरूआरी स्थित बाबा कपिलेश्वर स्थान में भी सावन की पहली सोमवारी पर भारी भीड़ रही. श्रद्धालुओं ने पहले हरिद्रा नदी में स्नान कर पवित्र जल भरा और फिर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. जाम से बचने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई और वाहनों की पार्किंग मंदिर से दूर निर्धारित स्थान पर कराई गई.

श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम

सावन की पहली सोमवारी पर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला. दिनभर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और शिवभक्ति का सिलसिला चलता रहा. प्रशासन और मंदिर समितियों के बेहतर प्रबंधन से श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूरे जिले में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा.


विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन