जमींदारी काल का नाम बदलने की मांग, प्रशासन से गांव को नई पहचान देने की गुहार

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर जिले के खवास टोल गांव के ग्रामीणों ने गांव का नाम 'कैलाशपुरी' करने की मांग की है. वर्षों पहले जमींदारी काल में रखे गए इस नाम से हो रही सामाजिक असहजता के चलते ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपा है. स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी इस मांग का समर्थन किया है.

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर प्रखंड की फुलहारा पंचायत स्थित 'खवास टोल' गांव के ग्रामीणों ने गांव का नाम बदलकर 'कैलाशपुरी' करने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, समस्तीपुर को आवेदन सौंपते हुए कहा कि वर्तमान नाम जमींदारी काल की देन है और इससे गांव के लोगों को सामाजिक रूप से असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है.

Hasanpur News: सामाजिक सम्मान के लिए उठाई नाम परिवर्तन की मांग

ग्रामीणों ने आवेदन में कहा कि फुलहारा पंचायत के वार्ड संख्या-14 के कुछ भाग और वार्ड संख्या-15 में स्थित इस गांव का नाम वर्षों पहले 'खवास टोल' रखा गया था. वर्तमान समय में यह नाम ग्रामीणों को उचित नहीं लगता. इसलिए पूरे गांव ने सर्वसम्मति से इसका नाम बदलकर 'कैलाशपुरी' करने का निर्णय लिया है.

पहले भी कई कार्यालयों को भेजा जा चुका है आवेदन

ग्रामीणों के अनुसार इस मांग को लेकर पहले भी दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कार्यालय, राजस्व मंत्री कार्यालय तथा मुख्यमंत्री कार्यालय, पटना को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजा जा चुका है. बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इसके बाद एक बार फिर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की गई है.

पंचायत प्रतिनिधियों ने भी दिया समर्थन

महावीर स्थान परिसर में आयोजित गांव की बैठक में सर्वसम्मति से गांव का नाम 'कैलाशपुरी' रखने का प्रस्ताव पारित किया गया. इस मांग का समर्थन मुखिया गीता देवी, सरपंच रीतू देवी, पंचायत समिति सदस्य आशा देवी, वार्ड सदस्य सीता देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीएम को सौंपकर नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


विज्ञापन
Krishana Murari

लेखक के बारे में

By Krishana Murari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन