रौनियार वैश्य समाज का बड़ा सम्मेलन, अधिकार और प्रतिनिधित्व को लेकर उठी आवाज

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद रौनियार वैश्य समाज के सदस्य  | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में मौजूद रौनियार वैश्य समाज के सदस्य

समस्तीपुर में रौनियार वैश्य समिति के जिला स्तरीय सम्मेलन में समाज को संगठित कर अपने अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया गया. अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग को मजबूती से उठाने की बात कही गई.

विज्ञापन

Samastipur News: रौनियार वैश्य समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार को शहर के मथुरापुर स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया. सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक नगीना गुप्ता और आशा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सम्मेलन में समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति, संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई.

संगठन और अधिकारों की लड़ाई पर दिया जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार आजाद ने कहा कि बिहार में रौनियार वैश्य समाज की अच्छी-खासी आबादी होने के बावजूद उसे अपेक्षित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि समाज को वर्षों तक केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया. अब समय आ गया है कि समाज संगठित होकर अपने अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करे.

अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी अशोक गुप्ता ने कहा कि रौनियार वैश्य समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग सरकार के समक्ष मजबूती से रखी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा होने से युवाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीति में बेहतर अवसर मिल सकेंगे. प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने समाज की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की.

शिक्षा और संगठन विस्तार पर चर्चा

पूर्व विधायक नगीना गुप्ता ने कहा कि समाज की मजबूती का आधार आपसी एकजुटता है. सम्मेलन में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ प्रसाद गुप्ता ने किया. इससे पहले जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता और समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर, माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में विभूतिपुर में कैंडल मार्च, छात्र-युवाओं का प्रदर्शन


विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन