हसनपुर में सरकारी पारा मेडिकल कॉलेज की मांग विधानसभा में गूंजी, विधायक राज कुमार राय ने उठाया मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
सरकारी पारा मेडिकल कॉलेज खोलने को उठी आवाज

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी पारा मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग फिर से जोर-शोर से उठाई गई है. क्षेत्रीय विधायक ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होंगे.

विज्ञापन

Samastipur News: हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी पारा मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग एक बार फिर बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में जोरदार ढंग से उठाई गई. क्षेत्रीय विधायक राज कुमार राय ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से हसनपुर में सरकारी पारा मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण पैरामेडिकल शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी.

Hasanpur News: छात्रों को दूसरे जिलों का करना पड़ता है रुख

विधायक राज कुमार राय ने कहा कि बिथान, हसनपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को पैरामेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है. इससे उन्हें आर्थिक बोझ के साथ आवास और आवागमन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कॉलेज की स्थापना समय की जरूरत है.

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा प्रशिक्षित मानव संसाधन

विधायक ने सदन में कहा कि सरकारी पारा मेडिकल कॉलेज खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा. साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होंगे, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था भी मजबूत होगी. उन्होंने सरकार से जनहित में शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया.

क्षेत्र के लोगों ने किया स्वागत

विधायक की मांग का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकारी पारा मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा. इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में विभूतिपुर में कैंडल मार्च, छात्र-युवाओं का प्रदर्शन


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन