मोहिउद्दीननगर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, कटाव से किसान चिंतित

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 6 रसलपुरघाट पर नाव से नदी पार करते ग्रामीण  | Prabhat Khabar Network

रसलपुरघाट पर नाव से नदी पार करते ग्रामीण

समस्तीपुर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर नीचे है, लेकिन पिछले 8 दिनों में 94 सेमी की बढ़ोतरी हुई है. तटबंधों की मरम्मत तेज कर दी गई है और किसानों की फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जल संसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 43.38 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 2.12 मीटर नीचे है. हालांकि पिछले आठ दिनों में जलस्तर में 94 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इसका रुख लगातार बढ़ने की ओर है.

Mohiuddinnagar News: तटबंधों की निगरानी और मरम्मत तेज

जल संसाधन विभाग के सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंधों और बंडालों की मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है. संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए हजारों मिट्टी भरी जियो बैग सुरक्षित स्थानों पर भंडारित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके.

वाया नदी में भी बढ़ा जलस्तर

गंगा की सहायक वाया नदी में भी जलस्तर बढ़ने का असर देखा जा रहा है. हालांकि फिलहाल वाया नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. विभाग लगातार दोनों नदियों की निगरानी कर रहा है और जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर बनाए हुए है.

कटाव से किसानों की बढ़ी चिंता

हरदासपुर दियारा क्षेत्र के किसानों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ नदी किनारे कटाव शुरू हो गया है. इससे परवल सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में पानी फैलने से खेती पर गंभीर असर पड़ सकता है.

विभाग पूरी तरह सतर्क

जल संसाधन विभाग ने बताया कि गंगा के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और सहायक नदियों से बढ़ रहे जलप्रवाह को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय टीमें अलर्ट मोड में हैं.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन