कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर संगठन को किया मजबूत, नए अध्यक्ष को सौंपी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो संख्या : 5 मनोनयन पत्र सौंपते प्रखंड अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

मनोनयन पत्र सौंपते प्रखंड अध्यक्ष

उजियापुर प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सृजन साथी अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में बृजेश राय को सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन

Samastipur News: उजियारपुर प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सृजन साथी अभियान के तहत बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से बृजेश राय को बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया.

Ujiarpur News: नए पंचायत अध्यक्ष को सौंपा गया चयन पत्र

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा ने नवचयनित पंचायत अध्यक्ष बृजेश राय को चयन पत्र सौंपा. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.

महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है.

संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

कार्यकर्ताओं ने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया. नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाएंगे.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन