Samastipur News: ग्रामीणों ने कृषि योग्य भूमि कर जमा नहीं करने का लिया निर्णय

Updated at : 02 Mar 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News: ग्रामीणों ने कृषि योग्य भूमि कर जमा नहीं करने का लिया निर्णय

नप क्षेत्र के रामपुर-जलालपुर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा कृषि योग्य भूमि पर कर लेने के विरोध में बैठक की गयी.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : नप क्षेत्र के रामपुर-जलालपुर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा कृषि योग्य भूमि पर कर लेने के विरोध में बैठक की गयी. अध्यक्षता निवर्तमान मुखिया सुमित भूषण चौधरी ने की. इसमें नगर परिषद के सशक्त समिति द्वारा पारित प्रस्ताव द्वारा निर्धारित की गई भूमि इसमें प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, अन्य सड़क किनारे अवस्थित कृषि योग्य भूमि से भिन्न- भिन्न दरों से लेने वाले कर पर विचार किया गया है उसे नहीं जमा करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कुणाल भूषण चौधरी ने नगर परिषद द्वारा पूर्व में लिये गये प्रस्ताव पर पुनः एक बार विचार कर नगर विकास विभाग से मार्गदर्शन की मांग की. बैठक में वालेन्दु शेखर, कृष्ण कुमार कुंदन, आयुष कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, रामशंकर चौधरी, बलराम कुमार, कृष्ण मुरारी चौधरी, विजय कुमार चौधरी, अरविन्द चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, गोपेश चौधरी, रामबाबू चौधरी, नवल चौधरी, गुणानंद झा, शुभम चौधरी, सत्यम चौधरी, गुंजन चौधरी, अरुण चौधरी, अशोक चौधरी, महेश चौधरी, जुगनू चौधरी, पिंटू चौधरी, रामनिवास चौधरी, जयजय राम, ज्योति सिंह, टुनटुन महतो, वकील दास, सोहन साह, रामकृष्ण महतो, दीपक दास, अमित पासवान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन