Samastipur News: स्वाभिमान का संचार किया वन्दे मातरम् : डॉ सोनाली
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 07 Nov 2025 6:25 PM
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पूसा में आज वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Samastipur News:पूसा : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पूसा में आज वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकता, देशभक्ति एवं बलिदान के मूल्यों को उजागर करना व मातृभूमि के प्रति आभार व्यक्त करना था. इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. श्वेता सोनाली ने वंदे मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चटोपाध्याय व रवीन्द्रनाथ टैगोर को स्मरण किया. उन्होंने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ का प्रथम सार्वजनिक गायन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर के माध्यम से किया गया था. जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय जनमानस में एकता और स्वाभिमान का संचार किया. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य सह वरीय व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, अकादमिक प्रभारी डॉ. अंकिता, व्याख्याता सुरेश कुमार, मयूराक्षी मृणाल, डॉ. पंडित विनय कुमार, मो. रिजवान अंसारी, मो. मुन्ना, ह्यूमना के आशुतोष कुमार, सुनीता कुमारी, रामप्रवेश कुमार, विमलेश कुमार सहित प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया. कार्यक्रम का सफल आयोजन कला एवं शिल्प के व्याख्याता यशवंत कुमार शर्मा व स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता कुमार आदित्य के सहयोग से किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










