सड़क दुर्घटना में घायल महिला समेत दो की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 24 Feb 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल महिला समेत दो की इलाज के दौरान हुई मौत

थाना क्षेत्र की गंगसरा पंचायत में सोमवार को सड़क दुर्घटना में हुए घायल युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया.

विज्ञापन

सरायरंजन : थाना क्षेत्र की गंगसरा पंचायत में सोमवार को सड़क दुर्घटना में हुए घायल युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. विदित हो कि 18 फरवरी को खजुरी चौक पेट्रोल पंप के निकट बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया था. जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन ले जाया गया था. जहां उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उसके बेहतर इलाज़ के लिए पटना रेफर किया गया. जहां उसकी मौत इलाज़ के दौरान हो गई. युवक की पहचान प्रखंड क्षेत्र के गंगसारा पंचायत स्थित गंगसारा गांव के वार्ड 9 निवासी सत्यनारायण रजक के छोटे पुत्र मिथुन कुमार रजक (35) के रूप में की गई. युवक का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. शव को देखने लोगों की भीड़ जुट गई. युवक की मां सुनैना देवी, भाई अमरेश रजक, पत्नी रुणा देवी, बहन जूली कुमारी, सोनी कुमारी व दो पुत्र अंशु कुमार (8), आंसू कुमार (5) का रो-रोकर बुरा हाल था. सांत्वना देने वालों में संजीव कुमार इन्कलाबी, मंतोष रजक, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि टुनटुन महतो, शिक्षक सुनील कुमार रजक मौजूद रहे. इधर, सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा बाबा टोल के निकट सरायरंजन-बसढिया सड़क पर दो दिन पूर्व बाइक की ठोकर से महिला बुरी तरह घायल हो गई थी. घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी सरायरंजन लाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था. जहां रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान झखड़ा गांव के बाबा टोल निवासी स्व. उपेंद्र झा की पत्नी उषा देवी (55) के रूप में की गई. पुत्र रंजीत झा एवं सुजीत झा ने बताया कि 19 फरवरी को एक बाइक से मां बुरी तरह घायल हो गई थी. सांत्वना देने वालों में अमरेन्द्र झा, संजय झा, रमेश झा, विजय कुमार झा, रामनरेश झा, अजय कुमार झा, नवीन कुमार झा, पप्पू कुमार झा आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन