Rajasthan Board 12th Result 2026: जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, 1 अप्रैल से होगी नए सत्र की शुरुआत
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Mar 2026 11:16 AM
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है. 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा.
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है और अब वे अपने आगे के करियर की योजना बनाने में जुट गए हैं. पिछले वर्षों की तुलना में इस साल जल्दी रिजल्ट जारी किया गया है.
1 अप्रैल से शुरू होगा सत्र
रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्य सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा. इसे देखते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया को तेज किया जाए और अधिक से अधिक छात्रों को स्कूलों से जोड़ा जाए.
उन्होंने खास तौर पर यह भी कहा कि नामांकन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का एडमिशन सुनिश्चित करने को कहा गया है.
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट हुआ जारी
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है. राजस्थान बोर्ड इंटर के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. इससे पहले 10वीं, 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो चुका है.
कहां देख सकते हैं RBSE 12th Rajasthan Board रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
- यहां अपना रोल नंबर डालें.
- अब Submit बटन पर क्लिक करें.
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी, 96.23% हुए पास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










