RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी, 96.23% हुए पास
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 31 Mar 2026 10:22 AM
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. सभी स्टूडेंट्स इसे rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं.
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया है. साइंस स्ट्रीम में कुल पासिंग प्रतिशत 96.23% रहा. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को दी बधाई
शिक्षा मंत्री ने उदयपुर स्थित जिला कलेक्टर के कार्यालय से रिजल्ट जारी किया. शिक्षा मंत्री ने सभी पास करने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी. उन्होंने भविष्य के लिए सबको शुभकामनाएं दी. वहीं जो इस बार अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाएं, उन्हें निराश न होने का संदेश दिया.
छात्र-छात्राओं का पासिंग प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में कुल 2,87,068 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से 1,46,644 छात्र पास हुए हैं, जबकि 98,636 छात्राएं पास हुई हैं. इस साल छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% रहा है, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% दर्ज किया गया है. कुल पासिंग प्रतिशत 96.23% रहा.
| कैटेगरी | पास प्रतिशत |
|---|---|
| कुल प्रतिशत | 96.23% |
| छात्र | 97.02% |
| छात्राएं | 98.34% |
कैसे देखें RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
- यहां अपना रोल नंबर डालें.
- अब Submit बटन पर क्लिक करें.
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
टेबल में देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं पिछले साल का पासिंग प्रतिशत
| कैटेगरी | पास प्रतिशत |
|---|---|
| कुल प्रतिशत | 94.43% |
| छात्र | 98.07% |
| छात्राएं | 99.02% |
पिछले साल का साइंस स्ट्रीम का पासिंग प्रतिशत
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 22 मई 2025 को जारी किया गया था. तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट साथ ही जारी किया गया था. पिछले साल साइंस का रिजल्ट 94.43 प्रतिशत था. इनमें से छात्रों का पास प्रतिशत 98.07 और छात्राओं का पास प्रतिशत 99.02 रहा.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Board Result: पिछले साल किस स्ट्रीम ने मारी थी बाजी? यहां देखें पासिंग प्रतिशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










