कुंभ स्पेशल की भीड़ : जंक्शन पर स्पेशल ट्रेन में बढ़े दो अतिरिक्त कोच

कुंभ स्पेशल के यात्रियों के भीड़ को देखते हुए देर रात रक्सौल से जा रही स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर जंक्शन पर दो अतिरिक्त कोच जुड़वाये गये.
समस्तीपुर : कुंभ स्पेशल के यात्रियों के भीड़ को देखते हुए देर रात रक्सौल से जा रही स्पेशल ट्रेन में समस्तीपुर जंक्शन पर दो अतिरिक्त कोच जुड़वाये गये. पहले से ही यह ट्रेन पूरी तरह पैक आ रही थी. ऐसे में समस्तीपुर जंक्शन पर चढ़ने वाले यात्रियों को जाने में समस्या हो रही थी. वह ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे थे. जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल दो अतिरिक्त ट्रेन में जुड़वाये. इसके बाद इन यात्रियों को इस कोच में जगह दी गई. वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने अतिरिक्त कोच में यात्रियों को बैठाया. तब जाकर ट्रेन रवाना हुई. इससे पहले जयनगर से झूंसी जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन पहले ही जयनगर में पूरी तरह पैक हो चुकी थी. ऐसे में रास्ते में यात्रियों को चढ़ने में इस ट्रेन में काफी समस्याएं आई. यही हाल रक्सौल जा रही स्पेशल ट्रेन का भी था. ट्रेन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वाणिज्य अधीक्षक बृजेश कुमार और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार ने यात्रियों के बीच रेल प्रशासन के निर्देश पर अपनी पानी, खाने के सामान का वितरण भी किया.
निरीक्षण करते रहे डीआरएम
स्पेशल ट्रेन की स्थिति को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव स्टेशन पर अधिकारियों के साथ मौजूद रहे. उन्होंने स्पेशल ट्रेन पर यात्रियों को चढ़ने की व्यवस्था भी की. साथ ही, अधिकारियों की मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.मंगलवार को 600 से अधिक टिकट की बिक्री
इधर, मंगलवार को स्टेशन पर प्रयागराज के लिए 600 से अधिक टिकट देर शाम तक कट चुके थे. ऐसे में दरभंगा से झूंसी की ओर जा रहे हैं स्पेशल ट्रेन में फिर से यात्रियों की भीड़ की उम्मीद दिखाई देने लग गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




