Samastipur News:सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें प्रयास : बीडीओ

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 23 Sep 2025 5:26 PM

विज्ञापन

सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. निष्ठापूर्वक कार्य संपादन कर सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को धरातल पर उतारने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए. यह बातें मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने कही. इस दौरान आगामी 12 अक्टूबर से संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान, नियमित टीकाकरण, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, परिवार नियोजन कल्याण पखवाड़ा, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम आदि को लेकर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई. यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान प्रखंड क्षेत्र में 29000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. इसके लिए 91 हाउस टू हाउस टीम, 10 ट्रांजिट टीम व दो मोबाइल टीम बनाई गई है. इस दौरान कुछ एचएससी से संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं होने व स्वास्थ्य कर्मियों की कथित कार्यशैली को लेकर सख्त रवैया अपनाने पर जोर दिया गया. इधर, सीएचसी में प्लस पोलियो अभियान की सफलता को लेकर पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक बहाव आलम, सीडीपीओ शिखा कुमारी सिंह, डब्लूएचओ दिलीप ठाकुर, लेखापाल श्याम किशोर, एलएस रेणुका कुमारी, क्रांति कुमारी, सिंकू कुमारी, मनोज राउत, मणिराम ठाकुर, अनुपमा रानी, द्रौपदी देवी, मंजू देवी, कुमारी ज्योत्स्ना, मंजू कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन