Samastipur News:प्रमाण पत्र वितरण के साथ छात्राओं का प्रशिक्षण संपन्न

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 28 May 2025 5:42 PM

विज्ञापन

शारदा सावित्री अनिल संगीत महाविद्यालय पूसारोड में जारी स्नेहलता सावित्री रंग मंच विवाह गीत कार्यशाला सम्पन्न हो गया.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : शारदा सावित्री अनिल संगीत महाविद्यालय पूसारोड में जारी स्नेहलता सावित्री रंग मंच विवाह गीत कार्यशाला सम्पन्न हो गया. समापन समारोह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ. महाविद्यालय के सचिव शिक्षाविद अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. छात्राओं ने मंगलाचरण गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. इसके बाद छात्राओं ने स्नेह लता द्वारा ” रचित राम सिया के मधुर मिलन में, खड़े है आज मनमोहन सुनैना जी के आंगन में, कोना के दिए गाली, धिया भेली ममता विभोर गे माई आदि विवाह गीत की प्रस्तुति दी. अलग-अलग स्थान से आयी छात्राओं को प्रशिक्षक मिथिला रत्न कृष्ण कुमार कन्हैया ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर छात्राओं को विवाह गीत सिखा कर मंच पर प्रस्तुति दिलायी. अंत में कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यक्रम सफल बनाने में तबला वादक मनोरंजन झा, रामचंद्र ठाकुर, संगीत शिक्षक संतोष कुमार रौशन कुमार, प्रभात कुमार तुसली, नंदकिशोर शर्मा आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन