नशे की हालत में तीन सहोदर भाई गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 2:41 PM
मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती राजघाट बूढ़ी गंडक नदी बांध से पुलिस ने नशे की हालत में तीन सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है.
वारिसनगर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती राजघाट बूढ़ी गंडक नदी बांध से पुलिस ने नशे की हालत में तीन सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है. मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पीएसआइ रविकांत कुमार रवि को पुलिस बल के साथ उक्त जगह भेजा गया. जहां से स्व. जितेंद्र महतो के पुत्र महेश कुमार महतो, रमेश कुमार महतो व नरेश कुमार महतो को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों को न्यायालय में सुपुर्द किया गया. मोबाइल चोरी का आरोपी सामान के साथ गिरफ्तार वारिसनगर : थाना क्षेत्र के डरसुर गांव से पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को सामान के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गांव से मोबाइल चोरी का आरोपी धनंजय सिंह के पुत्र सोनू कुमार को चोरी किये गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताते चलें कि गुरुवार को गांव के ही गांगो राम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें उसके घर से सोनू को मोबाइल चोरी कर भागते हुए देखने की बातें कही गई थी. मजदूरी मांगने पर पीटा, प्राथमिकी मोरवा : हलई थाना क्षेत्र की ररियाही पंचायत के कुमैया निवासी मोहन पंडित के द्वारा हलई थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन सौंपा गया है. इसमें मजदूरी मांगने पर पिटाई करने की बात बताई गई है. बताया जाता है कि बनबीरा पंचायत के हलई बाजार में मजदूर के द्वारा मकान बनाने के दौरान मजदूरी की गयी थी. 20 दिनों का मजदूरी बकाया था. मजदूरी मांगे जाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई. इस बावत पुलिस से गुहार लगाई गई है. थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. इसके आलोक में पुलिस छानबीन कर कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










