Samastipur News:मारपीट की घटना में माले नेता सहित तीन जख्मी
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 7:15 PM
अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला निवासी व भाकपा माले नेता पर करीब दो दर्जन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया.
Samastipur News:उजियारपुर: अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला निवासी व भाकपा माले नेता पर करीब दो दर्जन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया. जख्मियों में उनके दो पुत्र भी शामिल हैं. जिनका इलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में किया जा रहा है. माले नेता महावीर पोद्दार ने बताया कि पुत्र सूरत में रहता है. इन दिनों घर आया था. मंगलवार को जब राजेश्वर चौक पर उनका पुत्र एक दुकान पर नाश्ता कर रहा था इसी बीच उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया. उसके बाद फिर से उनके घर आये करीब दो दर्जन लोगों ने उनके पुत्र व उनके साथ लाठी, डंडे, पत्थर आदि से मारपीट करने लगे. जिससे तीनों पिता व पुत्र जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. सभी जख्मी समस्तीपुर में इलाज करा रहे हैं. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










