Samastipur News:समस्तीपुर रेल मंडल से इस बार छठ बाद लौटे 28,67,023 यात्री

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 10 Nov 2025 6:02 PM

विज्ञापन

छठ के बाद विगत साल की तुलना में समस्तीपुर रेल मंडल से 476415 यात्रियों ने अधिक सफर किया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : छठ के बाद विगत साल की तुलना में समस्तीपुर रेल मंडल से 476415 यात्रियों ने अधिक सफर किया है. 28 अक्टूबर से लेकर 13 दिनों तक यह सफर किया गया है. समस्तीपुर रेल मंडल ने आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि साल 2024 में इस दौरान यात्रियों की कुल संख्या जो आउटवार्ड यानी बाहर जा रहे हैं उनकी 23 लाख 90 हजार 608 रही. जिसमें आरक्षित श्रेणी के यात्रियों की संख्या 2 लाख 91 हजार 979 रही. जबकि सामान्य टिकट पर 20 लाख 98 हजार 629 यात्रियों ने सफर किया था. साल 2025 में इन्हीं 13 दिन में आरक्षित श्रेणी से 3 लाख 51 हजार 618 यात्रियों ने सफर किया. इसके अलावा जनरल टिकट पर 25 लाख 15 हजार 405 यात्रियों ने सफर किया. इसका कुल यात्रियों की संख्या 28 लाख 67 हजार 023 रही जो कि विगत साल की तुलना में चार लाख 76 हजार 415 की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. वोट से पहले बड़ी संख्या में यात्रियों ने की वापसी समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकांश स्टेशनों पर 6 नंबर को ही मतदान था. जबकि मतदान के 48 घंटे पहले 4 नवंबर को सबसे अधिक यात्रियों ने सफर किया है. विगत साल की तुलना में इस दिन 48.27 की संख्या में यात्रियों की वृद्धि हुई है. वहीं 6 नवंबर के दिन आरक्षित श्रेणी से 29073 यात्रियों ने सफर किया है. जबकि जनरल टिकट पर 158 302 यात्रियों ने सफर किया. इस दिन कुल यात्रियों की संख्या 187375 रही. 4 नवंबर को सबसे अधिक दो लाख 69 हजार यात्रियों ने सफर किया है. जो विगत साल की तुलना में 48.27 % अधिक रही. यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्तर पर बेहतर प्रबंधन किया गया था. जिससे उनके वापसी प्रक्रिया में किसी तरह की समस्या नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन