समस्तीपुर: घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, वार्ड सदस्य समेत पांच नामजद

Updated:
विज्ञापन
Police investigating case filed in Vibhutipur village

विभूतिपुर थाना

विभूतिपुर में एक महिला ने वार्ड सदस्य समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्य समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में दहशत का माहौल बताया जा रहा है.

रात में घर में घुसने का लगाया आरोप

पीड़िता के अनुसार 25 मई 2026 की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए. आरोप है कि सभी ने उनके साथ जबरदस्ती करने और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया.

महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपितों ने हंगामा किया, अभद्र व्यवहार किया और धमकी भी दी.

वार्ड सदस्य समेत पांच लोगों को बनाया गया आरोपित

मामले में केराई वार्ड-8 के एक वार्ड सदस्य समेत कुल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं स्थानीय मुखिया चंद्रमणि प्रसाद सिंह ने कहा कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है और दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन