समस्तीपुर: नुक्कड़ नाटक के जरिये माइक्रोप्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News Railway street play awareness microplastic pollution environment day

जागरूकता अभियान में शामिल कलाकार

Samastipur News: रेल मंडल ने स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर यात्रियों को माइक्रोप्लास्टिक और सिंगल-यूज प्लास्टिक के नुकसानों के प्रति जागरूक किया. इसके साथ ही वेंडरों को डेयरी पैकेट की आंशिक कटिंग करने के लिए संवेदनशील बनाया गया. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अभय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Samastipur News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्तीपुर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ एक बड़ा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलवे परिसरों में 15 मई से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 5 जून तक लगातार जारी रहेगा. इसी कड़ी में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGO) और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया.

नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छ जीवनशैली का संदेश

इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से रेल यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और उपभोक्ताओं को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया. कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय और प्रदर्शन के जरिए एकल-उपयोग (सिंगल-यूज) प्लास्टिक का त्याग करने, पर्यावरण का संरक्षण करने और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का मजबूत संदेश दिया. इस पहल को यात्रियों की ओर से भी काफी सराहना मिल रही है.

वेंडरों को दी गई दूध के पैकेट की आंशिक कटिंग की सलाह

मंडल द्वारा स्टेशन परिसरों में कार्यरत वेंडरों और रेल कर्मचारियों को माइक्रोप्लास्टिक के खतरों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील बनाया गया. उन्हें दूध और अन्य डेयरी उत्पादों के पैकेजिंग बैग को पूरी तरह से न काटकर आंशिक (आधा) काटने की सलाह दी गई. दरअसल, प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े पूरी तरह अलग होने पर रीसायकल नहीं हो पाते और हवा व जल स्रोतों में मिलकर भयानक प्रदूषण फैलाते हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन