Samastipur News:निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध

Published by : PREM KUMAR Updated At : 25 Oct 2025 10:56 PM

विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर एसडीओ किशन कुमार व ईओ अभिसार कुमार ने बलान नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Samastipur News: दलसिंहसराय : छठ महापर्व को लेकर एसडीओ किशन कुमार व ईओ अभिसार कुमार ने बलान नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने नगर परिषद के पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. अधिकारियों ने सीढ़ी घाट, पुल घाट, गोला घाट, आईबी घाट और ढेपुरा घाट सहित कई स्थानों का जायजा लिया. नदी में जलस्तर बढ़ने और तट पर दलदल की स्थिति बनने के कारण कई घाटों की स्थिति असुरक्षित पायी गई. एसडीओ ने निर्देश दिया कि प्रतिबंधित घाटों पर बैरिकेडिंग कर लाल झंडा लगाया जाये ताकि कोई व्रती गलती से उन क्षेत्रों में न जाए. उन्होंने बताया कि प्रतिबन्धित घाटो पर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही व्रती अर्घ्य अर्पित करेंगे. तटबंध से घाट तक की सड़कों की सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया. एसडीओ ने ईओ को घाटों पर गोताखोरों व महाजाल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया. अर्घ्य के अवसर पर निजी नावों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. निरीक्षण के क्रम में नप के कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन