समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान किशोर डूबा, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

किशोर की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम.
समस्तीपुर के हकीमाबाद पुल घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर मोहम्मद अर्श डूब गया. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम नदी में उसकी तलाश कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…
समस्तीपुर के समस्तीपुर सदर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट
Samastipur News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद पुल घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया. डूबे किशोर की पहचान जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या-18 निवासी मोहम्मद उमर के पुत्र मोहम्मद अर्श के रूप में हुई है.
दोस्तों के साथ स्नान करने गया था अर्श
परिजनों के अनुसार अर्श रविवार को अपने साथियों के साथ हकीमाबाद पुल घाट पर स्नान करने गया था. इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी की गहराई में समा गया.
मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. नदी में डूबे किशोर की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था.
प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बताया कि एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से खोज अभियान जारी है. प्रशासन ने लोगों से नदी में स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










