सहरसा में आज ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या, सभी विभागों में डॉक्टर तैनात, गायनी में सिर्फ एक डॉक्टर रहेंगी उपलब्ध

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 08 Jun 2026 9:17 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Saharsa Sadar Hospital OPD : अगर आप आज मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में इलाज कराने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. रविवार को ओपीडी बंद रहने के बाद सोमवार को मरीजों की भीड़ बढ़ने की संभावना है. खासकर महिला मरीजों के लिए आज गायनी विभाग में केवल एक महिला डॉक्टर की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

Saharsa Sadar Hospital OPD : मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में सोमवार को ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी. रविवार को अवकाश रहने के कारण आज मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की तैनाती कर दी है ताकि मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिल सके.

अस्पताल में महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चों सहित सभी वर्गों के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. यही कारण है कि ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रहती है. सोमवार को भी अस्पताल परिसर में सुबह से ही मरीजों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है.

महिला मरीजों के लिए आज सिर्फ एक गायनी डॉक्टर

गायनी विभाग में सोमवार को डॉ प्रभा वर्मा महिला मरीजों की जांच और परामर्श देंगी. रविवार को ओपीडी बंद रहने के कारण महिला मरीजों की संख्या अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

पुरुष बाह्य विभाग में डॉ जयंत आशीष, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु रोग विभाग में डॉ अरविंद कुमार और अस्थि विभाग में डॉ राजेश कुमार रंजन अपनी सेवाएं देंगे. वहीं शल्य विभाग में डॉ सुशील कुमार आजाद, दंत विभाग में डॉ संतोष झा और आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार उपलब्ध रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय

अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं चौबीसों घंटे जारी रहेंगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अनिल कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ आशीष कुमार और रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ रोहित कुमार इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

सर्जिकल ऑन कॉल सेवा के लिए डॉ प्रभा शंकर सुमन और फिजिशियन ऑन कॉल एवं आईसीयू के लिए डॉ जयंत आशीष उपलब्ध रहेंगे.

जानिए ओपीडी और पंजीयन का समय

मॉडल सदर अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के पंजीयन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. अस्पताल में पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है, जिससे आम लोगों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो रही है.

Also Read: “पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जबरन लिया गया इस्तीफा”, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन