समस्तीपुर: वैनी में नशेड़ियों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, ASI समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
Police officials conducting action after an alleged attack on a patrol team in Vaini, Samastipur

वैनी थाना

समस्तीपुर के वैनी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत लोगों ने पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया. घटना में एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर के पूसा से सुभाष चंद्र की रिपोर्ट

Samastipur News: वैनी थाना क्षेत्र के दिगंबरा गांव स्थित चौक पर शराब के नशे में धुत लोगों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में एएसआई रवींद्र सिंह, पुलिस वाहन के चालक तथा एक सशस्त्र बल के जवान घायल हो गए.

हंगामे की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि दिगंबरा चौक पर कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची.

गश्ती वाहन पहुंचते ही हमला

पुलिस के अनुसार गश्ती वाहन के पहुंचते ही शराब के नशे में धुत लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया गया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई. हमले में एएसआई रवींद्र सिंह, वाहन चालक और एक सशस्त्र बल का जवान घायल हो गया.

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में एएसआई रवींद्र सिंह के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दिगंबरा निवासी स्वर्गीय रामनरेश सिंह के पुत्र बिपुल सिंह तथा शिवशंकर सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि पुलिस पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन