Samastipur News:महागठबंधन दलों ने विरोध मार्च निकाल कर सरकार का फूंका पुतला

Edited by PREM KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित ताैर पर राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला.

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित ताैर पर राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ महागठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला. सरकार का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया. राजद कार्यालय पर इकट्ठा होकर कार्यकर्ता विरोध मार्च निकाला. बाजार भ्रमण के बाद स्टेडियम चौक पहुंच कर मार्च सभा में तब्दील हो गयी. अध्यक्षता संयुक्त रूप से राजद के जिलाध्यक्ष रोमा भारती, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम, वीआईपी के जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, भाकपा माले के जिला सचिव उमेश कुमार, माकपा के जिला सचिव रामाश्रय महतो, भाकपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्ना ने की. कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताते हुए राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ सीएम पर कार्रवाई की मांग की. सभा को जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, रामचंद्र पासवान, ललन कुमार, अनिल चौधरी, कुंदन राय, शाह जफर ईमाम, महेश कुमार, सत्यनारायण महतो, रामसागर पासवान, रघुनाथ राय, रामप्रकाश यादव, सुबोध कुमार, नील कमल, विजय रजक, जगदीश महतो, अशोक कुमार पुष्पम, रामनिवास राय, बिगन पटेल, भिखारी यादव, भाकपा के शशिरंजन कुमार, शत्रुघ्न पंजी, विवेकानंद शर्मा, जगदीश राय, अनिल प्रसाद, मो. मुन्ना, अर्जुन कुमार, राम कुमार, वीआईपी के पुष्पा सहनी, संजय सहनी, पंकज सहनी, संतोष चौधरी, रौशन कुमार, सोनू सहनी, पप्पू सहनी, दीपक सहनी, अजय सहनी, कांग्रेस के सरोज कुमार सिंह, उपेंद्रनाथ तिवारी, मुकेश कुमार चौधरी, डोमन राय, परमानंद मिश्र, विश्वनाथ सिंह हजारी, बलराम यादव, कृष्ण कुमार राय, राजद के विपिन सहनी, राजेश्वर महतो, प्रेम प्रकाश शर्मा, प्रो. राजेन्द्र भगत, राकेश कुमार ठाकुर, संजय नायक, रामविनोद पासवान, सत्यविन्द पासवान, राजेन्द्र राम, शत्रुघ्न यादव, पप्पू यादव, जितेन्द्र सिंह चंदेल, डॉ सूरज दास, हेमंत कुमार, गुंजन देवी, रोशन यादव, मुकेश यादव, रोशन यादव, जितेन्द्र यादव, सुंदरेश्वर राय, विजय कुशवाहा, मनोज राय, सुबोध यादव, संतोष यादव, पवन यादव, चंदन प्रसाद, सरिता राय, सुबोध राय, दशरथ सहनी आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन