Samastipur Congress Party News: प्रखंड व गांव का दौरा कर संगठन को मजबूत बनाएं : जिलाध्यक्ष

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया.
समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रभारी नरेश भारद्वाज ने भाग लिया. बैठक में इस नारे को साकार करने के लिए कांग्रेस चली गांव एवं प्रमुख कांग्रेस जनों द्वार तक प्रत्येक प्रखंड एवं गांव का दौरा कर संगठन को सुदृढ़ करने का काम करेगी. इस कार्यक्रम में प्रभारी स्वयं गावों में उपस्थित रहेंगे. बैठक में देवेंद्र नारायण झा, राम उदगार महतो, विजय शंकर शर्मा, महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सतीश चंद्र चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, ठाकुर मनोज भारद्वाज, उपेंद्रनाथ तिवारी, कन्हैया कुमार, सोनी पासवान, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, शंभू प्रसाद सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, आशुतोष कुमार, संजय झा, फ़िरोज़ अंसारी, सुरेश कुमार महतो, देविता कुमारी गुप्ता, रितेश कुमार चौधरी, अभिनव अंशु, राजन कुमार वर्मा, कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, मो. मोहिउद्दीन, उदयकेतु चौधरी, निर्भय कुमार चौधरी, डॉ संतोष कुमार यादव, अरुण मिश्रा, जय प्रकाश सिंह, एसके बर्मन सहनी, संजीव कुमार ठाकुर, दिलदार हुसैन, गौरव चौहान, अशोक कुमार पासवान, चंदन कुमार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




