आंधी बारिश से जगह जगह नुकसाऩ, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी
Updated at : 01 Aug 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख मार्ग के दो जगह पर गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ आई आंधी व बारिश होने से दो जगह पर पर पेड़ गिर गया
विज्ञापन
कल्याणपुर.
थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख मार्ग के दो जगह पर गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ आई आंधी व बारिश होने से दो जगह पर पर पेड़ गिर गया है. जिसके कारण एक साइकिल सवार मजदूर चिलमिल के पेड़ की चपेट में आने से पेड़ के नीचे दबकर बुरी तरह से घायल हो गया. जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदतसे से इलाज केलिए नीजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान मालीपुर गांव के वार्ड संख्या 1 निवासी हांफी सहनी का पुत्र 50 वर्षीय श्याम सहनी के रूप में हुई है .मिली जानकारी के अनुसार मजदूर दरभंगा जिले के डिलाही सीला चिमनी भटा से बकाया रुपए लाने के लिए गया था. जहां से वापस घर लौट ने के दौरान यह हादसा हो गया. जिससे गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच सेंटर रेफर कर दिया है. दूसरी ओर तीरा पंचायत के तीरा गांव में चिलमिल के पेड़ गिरने से ग्यारह हजार की बिजली की तार टूटने से बंद हो गया है. तीरा ,खरसरपश्चिमी ,बरहेता सहित कई गांवों का बिजली बाधित हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




