Samastipur News: काशीपुर मोहल्ला में छात्रों से मारपीट, बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
Published by : Purushottam Kumar Updated At : 23 May 2026 12:25 PM
सांकेतिक तस्वीर
Samastipur News: काशीपुर मोहल्ला में छात्रों के साथ मारपीट और छिनतई की घटना के आरोपी स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए. पुलिस पूरी घटनाक्रम की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से…
Samastipur News: शहर के काशीपुर मोहल्ला में स्कूल और कोचिंग जाने वाले छात्रों के साथ मारपीट और छिनतई की घटना ने लोगों में डर फैला दिया. स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं.
गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर एक किराए के मकान से दो युवकों को दबोच लिया. पकड़े गए युवक बिथान इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा रही है.
पीड़ित छात्रों ने कार्रवाई की उठाई मांग
पीड़ित छात्र मिंटू कुमार और प्रशांत कुमार ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी. दोनों ने बताया कि रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेरा, मारपीट की और गले से सोने की चकती छीन ली.
पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी और आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.
समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










