समस्तीपुर: महिला ऑपरेटर की सूझबूझ, ट्रांसफॉर्मर की ‘विंग्स’ को ठंडा कर बचाई शहर की रोशनी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News Woman operator cools down power transformer wings prevents city blackout

ट्रांसफॉर्मर को नहलाती महिला ऑपरेटर

Samastipur News: भीषण गर्मी के कारण 10 MVA पावर ट्रांसफॉर्मर की विंग्स अत्यधिक गर्म हो गईं. एक महिला ऑपरेटर ने तत्परता दिखाते हुए पानी की बौछार से उसे ठंडा किया और शहर को बड़े बिजली संकट से बचा लिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: भीषण गर्मी की मार से जहां आम जनजीवन बेहाल है, वहीं अत्यधिक लोड और तापमान के कारण बिजली उपकरणों की सांसें भी फूलने लगी हैं. समस्तीपुर में ऐसा ही एक नजारा तब देखने को मिला जब तपते सूरज और ओवरलोडिंग के कारण 10 एमवीए (MVA) पावर ट्रांसफॉर्मर की ‘विंग्स’ (रेडिएटर) आग के गोले जैसी दहक उठीं. इस विकट स्थिति में एक महिला सब-स्टेशन ऑपरेटर ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती से बड़ा संकट टाल दिया.

पानी की बौछार से बुझाई ट्रांसफॉर्मर की तपन

ट्रांसफॉर्मर को ट्रिप होने और जलने से बचाने के लिए महिला ऑपरेटर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने पानी की तेज बौछार से पूरे ट्रांसफॉर्मर को नहलाना शुरू किया. लगातार पानी डालकर उन्होंने धधकती ‘विंग्स’ को ठंडक पहुंचाई और तापमान को नियंत्रित किया. इस सूझबूझ के कारण ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित रहा और सुचारू रूप से काम करने लगा.

टल गया बड़ा ब्लैकआउट, मिलती रही निर्बाध बिजली

महिला कर्मी के इस साहसिक और तत्पर प्रयास से न केवल लाखों रुपये का कीमती पावर ट्रांसफॉर्मर जलने से बच गया, बल्कि शहर में होने वाला बड़ा ब्लैकआउट भी टल गया. इस नेक काम की बदौलत भीषण गर्मी में भी शहरवासियों को बिना किसी बाधा के बिजली की आपूर्ति मिलती रही. सोशल मीडिया पर ‘विंग्स’ ठंडा करती महिला कर्मी की तस्वीर और उनके इस जज्बे की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन