Samastipur: तिरुपति से रक्सौल के बीच नियमित हुई ट्रेन, यात्रियों को किराये में बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News tirupati-raxaul-regular-train-fare-reduced

भारतीय रेल

Samastipur News: तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी. स्पेशल टैग हटने से किराया भी कम हो गया है. जून से शुरू होने वाली इस ट्रेन से उत्तर बिहार और दक्षिण भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अभय कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. तिरुपति और रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है. इसके साथ ही यात्रियों को महंगे किराये से भी राहत मिलेगी. रेलवे जल्द ही इस ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू करने जा रहा है.

जून से नियमित रूप से चलेगी ट्रेन

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन तिरुपति से एक जून और रक्सौल से चार जून से हर सप्ताह नियमित रूप से चलेगी. ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा और आसान यात्रा का विकल्प मिलेगा.

स्पेशल टैग हटते ही कम हुआ किराया

अब तक स्पेशल ट्रेन होने के कारण यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ता था. लेकिन नियमित ट्रेन बनने के बाद स्लीपर से लेकर एसी कोच तक के किराये में कमी आई है. समस्तीपुर से तिरुपति जाने वाले यात्रियों को स्लीपर में 175 रुपये, थर्ड एसी में 370 रुपये और सेकेंड एसी में 420 रुपये तक कम किराया देना होगा.

उत्तर बिहार और दक्षिण भारत के लिए बड़ी सुविधा

इस ट्रेन के नियमित होने से उत्तर बिहार के लोगों को दक्षिण भारत जाने के लिए एक और बेहतर विकल्प मिल गया है. खासकर छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

कई प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का ठहराव सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंतकल और रेनीगुंटा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन