Samastipur News: समस्तीपुर में पुलिसिया कार्रवाई से नाराज शख्स तेज धूप में मोबाइल टावर पर चढ़ा, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:समस्तीपुर में पुलिसिया कार्रवाई से नाराज शख्स तेज धूप में मोबाइल टावर पर चढ़ा, मचा हड़कंप

पुलिसिया कार्रवाई से नाराज शख्स मोबाइल टावर पर चढ़ा

Samastipur News:समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में भाई की पिटाई पर पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज सुरेश राय तेज धूप में मोबाइल टावर पर चढ़ गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट होकर एक शख्स के मोबाइल टावर पर चढ़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, एक महीने के भीतर इस इलाके में किसी व्यक्ति द्वारा टावर पर चढ़कर विरोध जताने की यह दूसरी घटना है. इस घटना के बाद से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंपमच गया .

भाई ने की थी बेरहमी से पिटाई, कार्रवाई न होने से था नाराज

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ररियाही पंचायत के वार्ड चार निवासी कारी राय के बेटे सुरेश राय को उसके सगे भाई ने ही कुछ दिनों पहले बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था. इस मामले को लेकर पीड़ित सुरेश राय ने हलई थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस द्वारा कोई मुकम्मल और ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण वह बेहद क्षुब्ध था. इसी नाराजगी में वह मंगलवार की दोपहर तपती धूप के बीच अचानक गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से विरोध जताने लगा.

पुलिस ने समझा-बुझाकर उतारा नीचे, मौके पर पहुंची एंबुलेंस

दोपहर की कड़कड़ाती धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण टावर पर चढ़े सुरेश राय की हालत धीरे-धीरे बिगड़नेलगी. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हरिशंकर प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए फौरन मौके पर एक एंबुलेंस रवाना की. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही हलई थाना की पुलिस भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सुरेश राय को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा. इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी

समस्तीपुर के मोरवा से मनोज वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन